फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DSP Narendra Kumar received President's Award

डीएसपी नरेंद्र कुमार को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
DSP Narendra Kumar received President's Award
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इन्द्रधनुष सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान मंगलवार को हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस के 92 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया। समारोह के दौरान, राज्यपाल ने हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा हरियाणा पुलिस के 81 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अंलकृत किया गया। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में कार्यरत डीएसपी नरेंद्र कुमार को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। डीएसपी नरेंद्र कुमार कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं को सुन उन्हें न्याय दिलवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें हैं। यही कारण है कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। डीएसपी नरेंद्र कुमार सन् 1995 में हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों में अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले भी इनको वर्ष 2019 में अपने सेवाकाल के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस समारोह पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed