अटेली।
थाना अटेली में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक हुई। इसमें डीएसपी सुरेश कुमार ने सभी पार्षदों, व्यापारियों और समाज सेवियों से एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों में भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों के आस-पास उत्तम गुणवत्ता वाले सीसीटीवी अवश्य लगवाएं। ये कैमरे मुख्य रूप से दुकानों के बाहर, प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों, कॉलोनियों, वार्डों के प्रवेश और निकास द्वार पर लगाए जाने चाहिए ताकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। बैठक में अटेली क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षद, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, प्रमुख समाज सेवी और व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। संवाद