फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drivers wandered throughout the day due to the strike of the Petrol Pump Association

पेट्रोल पंप एसोसिएशन की हड़ताल के कारण दिनभर भटकते रहे वाहन चालक

Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drivers wandered throughout the day due to the strike of the Petrol Pump Association
कनीना पेट्रोल पंप बंद के दौरान पेट्रोल भरवाने के इंतजार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : Narnol
देशभर में जारी पेट्रोल पंप एसोसिएशन डीलर की हड़ताल का असर क्षेत्र में भी देखने को मिला। इस दौरान अधिकांश पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महेंद्रगढ़ शहर व आसपास करीब चार पैट्रोल पंप बंद रहे। लोगों को पूर्व सूचना नहीं होने के कारण दिनभर पेट्रोल-डीजल के लिए भटकना पड़ा। ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की तरफ से 12 घंटे की हड़ताल घोषित की गई थी। जबकि हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की तरफ से 24 घंटे की हड़ताल घोषित की गई है। हड़ताल की वजह से आमजन के साथ-साथ लंबे रूट पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शादियों का सीजन चल रहा है इस कारण भी लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा अचानक किए गए निर्णय के कारण उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कमीशन बढ़ाने को लेकर और कई राज्यों में बेस ऑयल को डीजल बताकर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के कारण पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

इन कारणों से हो रही है हड़ताल
पंजाब ने वैट घटा दिया, जिससे पंजाब में लगभग 2.75 रुपये पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया, एक्साइज को कम किया जाए, क्योंकि 10 और पांच रुपये दाम में कमी की गई, वह कंपनी को राशि अदा कर चुके हैं। एक्साइज को रात 12 बजे से लागू किया गया, जबकि सुबह के छह बजे से व्यवस्था रहती है। दीपावली पर दो-तीन दिन की छुट्टियां थी, ऐसे में सभी ने स्टॉक कर लिया था जिसके चलते उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, रेवेन्यू भी कम हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, यूपी, हरियाणा और पंजाब में बराबर करना चाहिए, इस समय बायो डीजल ने भी उनकी पीठ तोड़ दी है, उस पर एक्साइज ड्यूटी और वेट नहीं है जिसके चलते वह 30 से 32 रुपये तक सस्ता मिल जाता है, कमीशन में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इनवेस्टमेंट काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकोदा में भी दिखा हड़ताल का असर
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई 24 घंटे की हड़ताल का असर आकोदा क्षेत्र में भी देखने को मिला आकोदा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए लोग इंतजार करते रहे। लेकिन हड़ताल के चलते किसी को तेल नही मिला।
चालक विनोद कुमार ने बताया की राजस्थान के दौसा से हिसार के लिए गाड़ी लेकर चला था। लेकिन उसे हरियाणा में पेट्रोल पंपों की हड़ताल के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। सुबह आठ बजे से पेट्रोल पंप के सामने खड़ा है, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें पेट्रोल नहीं मिल पाया है। इसी प्रकार बहुत से मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल के लिए चक्कर काटते दिखाई दिए। कुछ मोटरसाइकिल सवार लेडीज सवारियों के साथ पैदल चलते दिखाई दिए।

गौरतलब है की पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने गोदामों में बन रहे मानक के विपरीत डीजल की बिक्री को रोकने के लिए और एक्साइज ड्यूटी पर वेट को कम करने जैसी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।

 पेट्रोल पंप पर हड़ताल का लगाया गया नोटिस। संवाद

पेट्रोल पंप पर हड़ताल का लगाया गया नोटिस। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed