फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Driver from Himachal arrested in Haryana he was carrying drugs in a container

हरियाणा में हिमाचल का चालक गिरफ्तार: कंटेनर में लेकर जा रहा था नशा, पुलिस ने 16 किलो चुरा पोस्त के साथ पकड़ा

Mon, 28 Oct 2024 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के ट्रक चालक को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। नारनौल के नांगल चौधरी में पुलिस ने एक कंटेनर से 16 किलो चुरा पोस्त बरामद किया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Driver from Himachal arrested in Haryana he was carrying drugs in a container
कंटेनर से बरामद हुआ चुरा पोस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बुढ़वाल के पुराना बस स्टैंड के पास एक कंटेनर चालक के पास चुरा पोस्त मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान चुरा पोस्त का वजन किया गया तो 16 किलो 560 ग्राम हुआ। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड गांव बुढ़वाल नजदीक भारत पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ा है। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, जहां एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें चालक भी मौजूद था। पुलिस को देखकर गाड़ी चालक स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। चालक का नाम पता पूछा तो उसने हिमाचल प्रदेश के थाना हरोली गांव भदौड़ी का मुस्मी वीर सिंह बताया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी के लिए पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने गाड़ी के कैबिन की तलाशी ली तो चालक सीट के पीछे एक सफेद रंग का कट्टा मिला, जो रस्सी से बंधा हुआ था। जिसे खोला गया तो उसमें नशीला पदार्थ चुरा पोस्त मिला। चालक मुस्मी वीर सिंह से पूछा तो उसने बताया कि यह नशीला पदार्थ चुरा पोस्त है। जिसका वजन किया गया तो 16 किलो 560 ग्राम हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed