{"_id":"6a1c70605efc2fea7b0dbc05","slug":"driver-assaulted-at-sirohi-toll-plaza-national-highway-blocked-for-hours-due-to-dispute-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140582-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिरोही टोल पर ड्राइवर से मारपीट, विवाद से घंटों जाम रहा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिरोही टोल पर ड्राइवर से मारपीट, विवाद से घंटों जाम रहा नेशनल हाईवे
विज्ञापन
फोटो नंबर-03टोल प्लाजा पर विवाद के दौरान हाथों में डंडे लेकर खड़े कर्मचारी। संवाद
नांगल चौधरी। नेशनल हाईवे 148-बी सिरोही बहाली टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया। टोल कर्मचारियों और एक ड्राइवर के बीच हुई कहासुनी के बाद कथित मारपीट के विरोध में गुस्साए वाहन चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। टोल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत करने का प्रयास किया। ड्राइवरों ने आरोपी कर्मचारी को मौके पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। लंबे समय तक चली बातचीत और समझाइश के बाद कर्मचारी ने माफी मांगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खुलवाया गया।
विवाद के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी वाहन कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जाम से नौकरीपेशा लोग, छात्र, मरीज और अन्य यात्री प्रभावित हुए। गर्मी के मौसम में खड़े लोगों को विशेष परेशानी हुई।
विज्ञापन
कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप
टोल कर्मचारी और एक वाहन चालक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान चालक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना अन्य ड्राइवरों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में चालक टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों का कहना था कि वाहन चालकों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग रखी कि जिस कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप है, उसे मौके पर बुलाकर माफी मंगवाई जाए। ड्राइवर अपनी मांग पर अड़े रहे जिसके चलते टोल संचालन प्रभावित रहा।
क्या कहना है लोगों का
स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर आए दिन किसी न किसी कारण से विवाद पैदा हो जाता है। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि यातायात भी प्रभावित होता है। लोगों ने प्रशासन और टोल प्रबंधन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। घटना के बाद यातायात सामान्य हुआ लेकिन बार-बार होने वाले विवादों ने टोल संचालन पर सवाल खड़े कर दिए।