फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   drinking water, tanker, commisner, d suresh, narnaul

टैंकरों के माध्यम से गांवों में मुहैया कराया जाए पानी: डी सुरेश

Sat, 14 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 14 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
drinking water, tanker, commisner, d suresh, narnaul
टैंकरों से पहुंचाएं पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गुड़गांव के आयुक्त डी सुरेश की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने तथा अवैध खनन,  ओवरलोडिंग व मलेरिया की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों पर विचार विमर्श किया गया। आयुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जिन गांवों में नहर आधारित पेयजल सप्लाई नहीं पहुंची है वहां पर टैंकरों से पेयजल मुहैया कराया जाए। ग्रामीणों जरूरत के हिसाब से हर रोज स्थिति का आंकलन करके टैंकर भेजें। जिले में पेयजल की कमी किसी भी गांव में नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार नहरी पानी आने के बाद 24 घंटे नहरों पर गश्त करें और जिले के सभी जलघरों में पानी पहुंचाएं। जलघर भरने के बाद पशुओं के लिए जोहड़ों को भरा जाए।
विज्ञापन


आयुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस समय जलघरों में उपलब्ध पानी के बारे में भी पूछा। अधीक्षक अभियंता उमेश भारद्वाज ने बताया कि जिले के आठ गांवों में नहर आधारित पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है तथा उनमें लगातार पानी टैंकरों से दिया जा रहा है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के संबंध में आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे नाकों पर पुलिस कर्मियों को सतर्क रखें।  
विज्ञापन


इस पर पुलिस अधीक्षक हमीद अख्तर ने  बताया कि  अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया जाता है तथा नाके  भी लगाए हुए है। टीमों का गठन किया गया है तथा किसी तरह के खनन कार्य की सूचना मिलते ही अविलंब कार्यवाही की जाती है। मलेरिया की रोकथाम के संबंध में पूछे जाने पर डा. अश्वनी कुमार रोहिल्ला ने बताया कि जिले में मलेरिया, डेंगू, दिमागी  बुखार, चिकनगुनिया से निजात पाने के लिए 20 रेपिड रिस्पोस टीमों का गठन  किया गया है। उपायुक्त  संजीव वर्मा ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। इस  अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री व  डीडीपीओ कुलदीप सिंह के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed