फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water is not reaching ward 11 of Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी के वार्ड 11 में नहीं पहुंच रहा पेयजल

Thu, 22 May 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drinking water is not reaching ward 11 of Nangal Chaudhary
फोटो नंबर-09पेयजल समस्या को लेकर रोष प्रदर्शन करते अटेली वार्ड नंबर 11 के लोग। संवाद
नांगल चौधरी। जैसे-जैसे गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, वैसे-वैसे पीने के पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही हैं। 20 दिनों से वार्ड नंबर 11 के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए टैंकरों का सहारा ले रहे हैं। वार्ड 11 के लोगों ने पानी की किल्लत की वजह से वीरवार को नारेबाजी कर विरोध भी जताया।
वार्ड नंबर 11 के सोनू तंवर, हवलदार हंसराज, दलीप चौधरी, राजेश योगी, विरेद्र, प्रताप, पप्पू लुहार, सुभाष, विकास, इंद्रा देवी, शारदा देवी, बर्फी देवी, सुभाष मिस्त्री व सुमन देवी आदि लोगों ने कि 20 दिनों से वार्ड में पीने का पानी सप्लाई नहीं हो रहा हैं।
विज्ञापन


यदि नल में पानी आता है तो कुछ ही देर में बंद हो जाता है। जिसमें केवल एक या दो ही बाल्टी भर पाते हैं। साथ ही दुधारू पशुओं के लिए भी पानी की समस्या गहराती जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बावजूद इसके पीने के पानी का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां इस भीषण गर्मी में नांगल चौधरी के अनेक वार्डों में जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से कई वार्डों में पेयजल सप्लाई के पाइपलाइन के वाल्व में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed