{"_id":"67a1082dc5bf44c5d2066b60","slug":"dream-11-title-clash-between-kairu-and-dobra-today-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114949-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ड्रीम-11 कैरू और दोबड़ा में खिताबी भिड़त आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ड्रीम-11 कैरू और दोबड़ा में खिताबी भिड़त आज
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- गांव श्यामपुरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी--संवाद
सतनाली। खंड सतनाली के गांव श्यामपुरा में आयोजित शहीद अशोक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को ड्रीम-11 कैरू और दोबड़ा में खिताबी भिड़त होगी।
सोमवार को प्रतियोगिता के पांचवें दिन पहला मुकाबला श्यामपुरा किंग्स व दोबड़ा के मध्य खेला गया। श्यामपुरा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 10 विकेट खोकर 54 रन बनाए। जवाब में दोबडा की टीम ने 4.4 ओवर खेलते हुए 1 विकेट खोकर 55 रन बना लिए। दोबड़ा ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। मैच में चंद को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला संडवा व हंसावास कंला के मध्य खेला गया। संडवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाब में हंसावास कलां की टीम 8 ओवर खेलते हुए 6 विकेट खोकर 57 रन बना सकी। संडवा ने यह मैच 39 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार बाबरी संडवा को दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोबडा व ड्रीम-11 कैरू के बीच खेला गया। ड्रीम-11 कैरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 114 रन बनाए। जवाब में दोबडा की टीम ने पूरे 8 ओवर खेलते हुए 2 विकेट खोकर 98 रन बना सकी और मैच हार गई। इस प्रकार से ड्रीम-11 कैरू ने यह मैच 16 रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में गजेंद्र राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। श्यामपुरा के विनोद पहलवान सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान दिनेश पंच, रमेश सिंह, नरेंद्र फौजी, सागर यादव, महावीर यादव, रणवीर, पूर्व सरपंच रवि शेखावत, मदन यादव, बिट्टू फौजी, सुरजीत सिंह, दिलबाग, अमरसिंह, प्रदीप, प्रवीन वर्मा मौजूद रहे।