{"_id":"652ed82be488e7c4de07e3f7","slug":"draw-held-for-councilors-of-14-wards-of-kanina-municipality-narnol-news-c-203-1-sroh1012-4360-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नगर पालिका के 14 वार्डों के पार्षदों के लिए निकाला ड्राॅ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नगर पालिका के 14 वार्डों के पार्षदों के लिए निकाला ड्राॅ
Wed, 18 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना व अटेली नगरपालिका चुनावों को लेकर मंगलवार को नारनौल डीएमसी कार्यालय में पार्षद पदों के लिए ड्रॉ निकाला गया। नगरपालिका सचिव समयपाल सिंह ने बताया कि कनीना नगरपालिका के 14 वार्डों में ड्राॅ के माध्यम से सीटें आरक्षित की गई है, जिसके तहत 6 वार्डों काे आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर छह से एससी उम्मीदवार, वार्ड नंबर आठ से एससी महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर चार से बीसी-ए महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर तीन, सात व 12 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड नंबर 1, 2, 5, 9, 10, 11, 13 व 14 से कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है।
प्रधान पद के लिए होगा सीधा चुनाव, हो सकते है 8 से 10 उम्मीदवार, नजरें टिकी ड्रा पर
नगरपालिका के चुनाव में पहली बार यहां प्रधान पद के लिए सीधा चुनाव किया जाएगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं में जोश है। वहीं मतदाता भी चुनाव का इंतजार कर रहे है कि चुनाव में किसी युवा चेहरे को मौका मिलना चाहिए ताकि कस्बा विकास कार्यों में पिछड़े नहीं। अगर प्रधान पद पुरुषों के लिए जनरल सीट आरक्षित होती है तो करीब 8 से 10 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। अगर महिला के लिए आरक्षित होता है तो 5 से 6 महिला उम्मीदवार ही मैदान में नजर आएंगी। अगर बीसी-ए के लिए आरक्षित होता है तो करीब चार उम्मीदवार मैदान में नजर आ सकते है। अब सभी की नजरे प्रधान पद के लिए निकाले जाने वाले ड्रा पर टिकी हुई है।