{"_id":"6797d0836d7ff4ba7103d540","slug":"drain-will-be-constructed-with-one-crore-mla-inaugurated-the-construction-work-narnol-news-c-196-1-nnl1003-120691-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक करोड़ से बनेगा नाला, विधायक ने निर्माण कार्य का शुंभारभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक करोड़ से बनेगा नाला, विधायक ने निर्माण कार्य का शुंभारभ किया
Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14लघुसचिवालय के पीछे नाले के निर्माण का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव व अन्य अ
नारनौल।
लघु सचिवालय के पीछे स्थित काॅलोनी व रास्तों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक ओमप्रकाश यादव ने नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक के साथ जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नप एक्सईएन सुंदरसिंह श्योराण व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
लघु सचिवालय के पीछे से बनने वाला यह नाला गांव नूनी अव्वल की नहर के पास नदी तक बनेगा। इस नाले का निर्माण करीब एक करोड़ रुपये की लागत किया जा रहा है। यह नाला फिलहाल लघु सचिवालय के पीछे तक थोड़ी ही दूरी में बना हुआ था। इस नाले में महावीर चौक का सारा पानी आता है और अधूरे निर्माण के कारण यह पानी लघु सचिवालय से गांव नूनी अव्वल की ओर जाने वाले रास्ते व इसके पीछे स्थित कॉलोनी में जाकर भर जाता था। पानी की आगे निकासी नहीं होने के कारण यहां हर समय जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विधायक ने कहा कि इस नाले का निर्माण होने से लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन आमजन की समस्याओं पर गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
घरों व रास्तों में जलभराव को लेकर कई बार हो चुका है प्रदर्शन
लघु सचिवालय के पीछे रास्तों व घरों में जलभराव की समस्या को लेकर काॅलोनी के लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉलोनी के लोगों द्वारा करीब पांच महीने पहले नगर परिषद के मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद करीब चार महीने पहले कालोनी के लोगों ने लघु सचिवालय के रास्ते पर जाम भी लगाया था। कॉलोनी के लोगों द्वारा कई बार समाधान शिविर में इस समस्या को लेकर शिकायत दी गई थी, जिसके बाद गत दिनों उपायुक्त व नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी दौरा किया था। अब लोगों की समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण शुरू करवाया गया।