फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Rimpi Kumari took over the charge of Kanina Nagar Panchayat Pradhan

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. रिंपी कुमारी ने संभाला कनीना नपा प्रधान का कार्यभार

Thu, 27 Mar 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rimpi Kumari took over the charge of Kanina Nagar Panchayat Pradhan
फोंटो संख्या:51- कनीना नगर पालिका में नवनिर्वाचित प्रधान को बुक्का भेट करते एसडीएम जितेंद्र--सं
कनीना। कनीना नगरपालिका की नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया है। उपमंडल अधिकारी ने प्रधान को गुलदस्ता भेंटकर कुर्सी पर बैठाया। प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर में समुचित विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

प्रधान रिंपी कुमारी ने कहा कि शहर में गंदे पानी की निकासी बड़ी समस्या है, इसका भी जल्द ही समाधान कराया जाएगा। चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, इनसे आमजन को निजात दिलाई जाएगी। व्यवस्था को ठीक रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा बंदरों के आतंक से निजात दिलाना, सभी पार्कों का सुंदरीकरण कराना, शहीद स्मारकों का बेहतर रखरखाव व सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी और शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास रहेगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए पुस्तकालय का निर्माण भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इस मौके पर नवनियुक्त पार्षद होशियार सिंह वार्ड नंबर 11, योगेश कुमार वार्ड 10, राकेश कुमार वार्ड 6, राजकुमार वार्ड पांच, सूबे सिंह वार्ड 13, सुमन देवी वार्ड 12, नितेश गुप्ता वार्ड 9 सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फोंटो संख्या:51- कनीना नगर पालिका में नवनिर्वाचित प्रधान को बुक्का भेट करते एसडीएम जितेंद्र--सं

फोंटो संख्या:51- कनीना नगर पालिका में नवनिर्वाचित प्रधान को बुक्का भेट करते एसडीएम जितेंद्र--सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed