फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Doubling will provide faster network to Ringas, Sikar and surrounding areas

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली-नारनौल के बीच कल होगा नई रेलवे लाइन का स्पीड ट्रायल

Fri, 13 Feb 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Doubling will provide faster network to Ringas, Sikar and surrounding areas
फोटो नंबर- 21नारनौल का रेलवे स्टेशन। संवाद
नारनौल/मंडी अटेली। अटेली-नारनौल के बीच नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका स्पीड ट्रायल 13 फरवरी को होने था जो अब 15 फरवरी को होगा। इस दौरान 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं रींगस से खाटूश्याम तक 18 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन लगभग 254 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। इसके अलावा सीकर और रींगस स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य प्रगति पर हैं जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शेखावाटी में रेल संपर्क को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए रींगस-सीकर, 50 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 470.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दोहरीकरण से रींगस, सीकर और आसपास के क्षेत्रों में तीव्र नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र का जयपुर और दिल्ली के मध्य बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा।
इस मार्ग के दोहरीकरण से लाइन क्षमता में बढ़ोतरी होगी व अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा साथ ही ट्रेनों की गति में भी वृद्धि होगी। रींगस से सीकर रेलखंड के दोहरीकरण से खाटूश्याम वाले वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप लाभ मिलेगा व उनकी यात्रा सुगम होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकार अमित सुदर्शन के अनुसार रींगस-खाटूश्याम जी 18 किलोमीटर नई लाइन का कार्य 254 करोड़ रुपये की लागत के साथ किया जा रहा है। वहीं रींगस-सीकर, 50 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 470.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की ओर से राजस्थान में रेल संपर्कों की कड़ी को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के विभिन्न भागों में विशेष पहल की जा रही है।

श्रद्धालुओं का होगा सफर सुगम
महेंद्रगढ़ जिले व साथ में लगते राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र पर्यटन, सेना एवं शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। पिलानी एवं लक्ष्मणगढ़ की गिनती भारत के प्रसिद्ध शिक्षा क्षेत्रों के रूप में की जाती है। जहां एक ओर इस क्षेत्र के बगड़, बिसाऊ, चिराना, डूंडलोद, चिड़ावा, फतेहपुर, काजड़ा, महेनसर, नवलगढ़ स्थान अपनी सोने-चांदी की भित्ति चित्रों वाली हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं खाटूश्यामजी, सालासर, जीणमाता, शाकम्भरी माता के धार्मिक स्थल पूरे भारत में विशेष पहचान रखते हैं। आस्था के इन केंद्रों पर वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed