फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dont, drink and drive, police alert. narnaul

शराब पीकर न चलाएं वाहन

Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
dont, drink and drive, police alert. narnaul
शराब पीकर गाड़ी न चलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से शुक्रवार को सुभाष पार्क के  नजदीक विश्वकर्मा सर्विस स्टेशन पर एक जिंदगी सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीजेएम विवेक यादव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विवेक यादव ने कहा कि आज समाज बदल चुका है व बदलते समय में हर किसी के पास वाहन है, लेकिन समाज के अधिकांश व्यक्ति सड़क सुरक्षा के नियमों के  बारे में जागरूक नहीं है। लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार लोगों को घर से निकलते समय हेलमेट पहन कर निकले। वहीं गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए।  न्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाए।
विज्ञापन


युवा समाज  सेवी व पार्षद मनोज जांगडा ने कहा कि वाहन चलाते हुए हमें मोबाइल फोन का  प्रयोग नहीं करना चाहिए। सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाते हुए स्वयं जीओ और दूसरों को भी जीने दो। सुधीर कुमार सैन एडवोकेट व गिरीबाला यादव नीरपुर  ने लोगों सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टेकचंद यादव होम गार्ड कंपनी कमांडर ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। संजय कुमार पीएलवी ने लोगों को मुफ्त सड़क सुरक्षा जागरूकता पुस्तकें वितरित की। इस  अवसर पर संजय कुमार, प्रदीप यादव, किशन सैनी पार्षद, देवांशु, भूपसिंह, दिनेश सैनी, मोहन शर्मा, मुकेश रघुनाथपुरा, अशोक, नरेंद्र व ईश्वर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed