{"_id":"67097b25fe2a6d1223023656","slug":"doctors-pharmacists-clerks-employees-and-students-together-did-the-cleaning-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116990-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चिकित्सक, फार्मासिस्ट, क्लर्क, कर्मचारियों व छात्रों ने मिलकर की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चिकित्सक, फार्मासिस्ट, क्लर्क, कर्मचारियों व छात्रों ने मिलकर की साफ-सफाई
Sat, 12 Oct 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
नारनौला। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं अस्पताल पटीकरा में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। डाॅक्टर, फार्मासिस्ट, क्लर्कों, कर्मचारियों तथा छात्रों समेत 270 लोगों ने इस सफाई अभियान में भाग लिया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने कहा कि हमें अपने आस-पास के क्षेत्र की सफाई हमेशा करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम सभी दीपावली व दशहरा जैसे त्योहार पर घर की सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि अब इस कालेज में तीसरे साल छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिसकी सभी सीटें श्री कृष्णा आयुष युनिवर्सिटी के माध्यम से भरी जा चुकी है। वर्तमान में छात्रों को अस्पताल परिसर में सभी चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशन में क्लीनिकल अध्ययन प्रारंभ करा दिया गया। अभी अस्पताल में 300 से 320 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मरीजों को पंचकर्मा, क्षारसूत्र, अग्निकर्म चिकित्सा व मर्म चिकित्सा प्रदान की जाती है। इस मौके पर उप चिकित्सा अधीक्षक ड़ॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि सिर्फ हमें साफ-सफाई ही नहीं करनी बल्कि साफ-सफाई के प्रति जन-जन में जागरूकता पैदा करना है।