फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Doctor found clues in the case Rngdari

डॉक्टर से रंगदारी मामले में मिला सुराग

Thu, 21 Aug 2014 12:25 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Thu, 21 Aug 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की सुबह रंगदारी न देने पर बदमाश के तीन गुर्गों ने परिसर में फायर करते हुए चिकित्सक को धमकाया था। अब पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को बिचला बाजार स्थित मित्तल अस्पताल के डॉ. भगवान दास मित्तल सुबह 9.30 बजे ओपीडी में बैठे थे। तभी एक 20-22 साल का युवक आया और उसने मोबाइल से नंबर डायल करते हुए भाई से बात करने को कहा। फोन पर सामने वाले ने खुद को पप्पू गुर्जर बताया और गालियां देते हुए उसने कहा कि आदमी भेजा है उसे 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो टपका दूंगा।
विज्ञापन


जब उन्होंने युवक को फोन वापस पकड़ाया तो वह गालियां देते हुए ओपीडी से बाहर निकल आया। इसके बाद दूसरे युवक ने ताबड़तोड़ तीन हवाई फायर किए थे। सतनाली थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, इनके आधार पर आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन की महेंद्रगढ़ इकाई के अध्यक्ष दीवान सिंह शेखावत ने फायरिंग की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed