फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DMC inspected the shopping complex

Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी ने किया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
DMC inspected the shopping complex
महेंद्रगढ़। डीएमसी उदय सिंह ने मंगलवार को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर बरामदे को चेक किया। इसके बाद वह दुकानदारों से मिले। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी भी वहां पहुंच गए थे। दुकानदारों ने बरामदों को लेकर अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने कहा कि बरामदे पर उनका हक है। वह बरामदे का किराया भी दे रहे हैं। उसके बावजूद भी नगर पालिका उनसे बरामदे खाली करवा रही है। दूसरा अतिक्रमण का डर दिखाकर उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा उनके पास तत्कालीन प्रशासक की हस्ताक्षर युक्त एक प्रस्ताव की कॉपी है जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि बरामदे पर उनका हक है। डीएमसी उदय सिंह ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




दुकानदारों ने कुछ दिन पहले नारनौल जाकर उपयुक्त मोनिका गुप्ता से मिले थे और उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उपायुक्त ने यह कॉपी डीएमसी को मार्क कर दी थी। इस शिकायत के आधार पर मंगलवार को डीएमसी ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और दुकानदारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा शहर करेंगे अतिक्रमण मुक्त
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा की डीएमसी के आदेशों की पालना होगी। उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि शहर के सुंदरीकरण के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सभी दुकानदार बरामदे खाली कर दें। अतिक्रमण केवल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से ही नहीं हटेगा, बल्कि पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा की बरामदे लोगों के आवागमन के लिए हैं, न की सामान रखने के लिए। उन्होंने दुकानदारों से एक बार फिर अपील करते हुए कहा की बरामदे खाली कर दें। इससे जनता को सुविधा मिलेगी, सुविधा मिलने से ग्राहकी बढ़ेगी और उससे दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि दुकानदारों को हम दस्तावेज दिखा चुके हैं। बरामदे नगर पालिका के हैं, दुकानदारों का इन पर कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि नपा सचिव 3 अक्तूबर तक छुट्टी पर गए हुए हैं। उनके आने के बाद एक बार फिर कार्रवाई की जाएगी।


शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
डीएमसी उदय सिंह ने नगर पालिका में शहर में विकास कार्यो संबंधी पार्षदों की एक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीएमसी ने उनसे शहर में विकास कार्यों के बारे में बातचीत की। साथ यह पूछा अभी तक कौन-कौन से कार्य रुके हुए हैं और क्यों रुके हुए हैं। पिछले 5 महीना से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, मसानी चौक से कॉलेज रोड तक का रोड तथा अन्य विकास कार्य संबंधी कार्यों की चर्चा की।


शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा किया है। दुकानदारों की शिकायत सुनी है, जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी। -उदय सिंह, डीएमसी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed