फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Youth Parliament Competition will start from October 25

Mahendragarh-Narnaul News: जिला युवा संसद स्पर्धा 25 अक्तूबर से शुरू होगी

Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
District Youth Parliament Competition will start from October 25
फोटो नंबर-14युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। फाईल फोटो
नारनौल। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में युवाओं की समझ को विकसित करने, तार्किक शक्ति का विकास करने, उन्हें देश की संसदीय व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के निर्देशन और डायट महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक विभिन्न स्कूलों में आयोजित होगी। 25 अक्तूबर को नांगल चौधरी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुलौदी में प्रभारी डाइट डॉ. राकेश कुमार की देखरेख में आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं 26 अक्तूबर को अटेली के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताजपुर में डायट प्रभारी डॉ. राकेश कुमार और 27 अक्तूबर को नारनौल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौचाना में डायट प्रभारी डॉ. नरेश कुमार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरी में डायट प्रभारी डॉ. किरण तथा 29 अक्तूबर को कनीना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहोर में डायट प्रभारी डाॅ. संजय शर्मा की देखरेख में आयोजित की जाएगी। डायट महेंद्रगढ़ के प्राचार्य सुनील दत्त ने बताया कि भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देशन में एससीईआरटी हरियाणा द्वारा यूथ पार्लियामेंट-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
पहले इसका आयोजन खंड स्तर पर किया जा चुका और अब 25 अक्तूबर से जिलास्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed