फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District warehouses full, millet being sent to Safidon

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के गोदाम फुल, सफीदों भेजा जा रहा बाजरा

Wed, 16 Oct 2024 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
District warehouses full, millet being sent to Safidon
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद प्रक्रिया जारी है। जिले में गोदाम फुल होने के कारण सफीदो गोदाम में बाजरा भेजा जा रहा है। महेंद्रगढ़ से सफीदो की दूरी 158 किलोमीटर है। लंबी दूरी होने की वजह से वाहनों के अनलोडिंग होकर जाने-आने में करीब दो दिन का समय लगता है। ऐसे में अनाज मंडी में जगह के अभाव में किसान बाजरे ढेरियों पर ही ढेरी लगाने शुरू कर दिया। वहीं बाजरे से भरे बैगों को भी जिम्मेदारों ने रैक लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों के अनुसार महेंद्रगढ़ मंडी से उठान में 20 ट्रक लगे हुए हैं। यह ट्रक अनाज मंडी से बाजरे को लोड करके शाम को सफीदों के लिए निकलते है और सुबह गोदाम में खाली करने के बाद दोपहर बाद वहां से चलते है। जिसके कारण देरी हो रही है। जिले में आसपास सभी गोदाम फुल हो चुके है। सफीदों भंडारन की दूरी ज्यादा होने के कारण उठान प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र की तीनों अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद जारी है। कनीना व महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में मंगलवार को 1160 किसानों को 28629 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 10832 किसानों से 278,310 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी सुरपवाइजर अनिल ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में मंगलवार को 376 किसानों से 8352 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 3912 किसानों से 90831 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। 142000 बैगों का उठान किया गया। वहीं नई अनाज मण्डी कनीना में मंगलवार को 784 किसानों से 20277 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। सीमा परचेजर ने बताया कि अब तक 6920 किसानों से 187479 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। अब तक कुल 74048 क्विंटल बाजरे का उठान कार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed