फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   district,Mahendergarh Narnaul,news,name change

महेंद्रगढ़ के इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देंगे : मालड़ा

Mon, 23 Nov 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
district,Mahendergarh Narnaul,news,name change
महेंद्रगढ़ जिले का नाम बदलने को लेकर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की हुंकार भर दी है। रविवार को क्षेत्र के नांगल सिरोही, बुडीन, पाली, आकोदा, मालड़ा तथा राव तुलाराम चौक पर विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर भी लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि महेंद्रगढ़ पटियाला रियासत के समय का जिला है। हरियाणा जन्म के समय सात जिलों में से यह एक था। रेवाड़ी, चरखी दादरी आदि इसी जिले के हिस्से रहे हैं। इस जिले का अपना एक इतिहास रहा है। राजा महेंद्र सिंह के नाम पर ही जिले का नाम रखा गया है लेकिन यह सरकार यहां के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। वो यहां के इतिहास को मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें चाहे कितना ही बड़ा आंदोलन करना पड़े या कितनी ही कुर्बानियां देनी पड़े। वो इससे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सुंडाराम ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मालड़ा ने रामलीला परिषद प्रांगण में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महेंद्रगढ़ के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। यह हम कदापि नहीं होने देंगे। सरकार जो जिले का नाम बदलने का प्रयास कर रही है उसको रोक दें। अगर सरकार नहीं मानती है तो उन्होंने आंदोलन की पूरी तैयार कर रखी है। संदीप मालड़ा ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कहते कुछ ओर है और करते कुछ ओर हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग उनका अपना विभाग है। उन्होंने बताया कि 5 और 6 नवंबर को हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह कहा था कि केंद्र सरकार की ओर से जनगणना की वजह अधि सूचना जारी हो रखी है कि इस वजह से राज्य में जिले की सीमा या उसके नाम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है और न ही जिले का नाम बदला जा सकता है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि उनके इस बयान से पहले दूसरा रिमाइंड 29 अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय में आया था। उनके बयान के बाद 11 या 12 नवंबर को तीसरा रिमाइंडर उपायुक्त कार्यालय में आ गया था। क्या विभाग के अधिकारी उनको बिना भरोसे में लिए इतना बड़ा काम कर देते हैं? इतने बड़े मुद्दे पर विधानसभा में झूठी जानकारी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार दोनों शहरों को आमने सामने कर भाईचारा खराब करवाने का प्रयास कर रही है। इस क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है। इस सप्ताह के दौरान आंदोलन की पूरी योजना बना रखी है। वो विरोध प्रदर्शन के लिए 150 गांवों के संपर्क में हैं। जल्द ही हम बड़े प्रदर्शन भी शुरू करेंगे। अगर चंडीगढ़ जाना पड़ा तो वहां भी प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन महेंद्रगढ़ के इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed