फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level yogasana sports competition on 11th

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 11 को

Fri, 30 Aug 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 30 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
District level yogasana sports competition on 11th
नारनौल/महेंद्रगढ़। जिला महेंद्रगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आगामी 11 सितंबर को जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में एक सप्ताह पूर्व संपन्न हुई खंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता रहे 161 खिलाड़ियों को अब जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर विजेताओं को प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नारनौल के नांगल चौधरी रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में हवन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

योगासन खेल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश मुदगल व सचिव रीना कुमारी ने बताया कि योगासन खेल के ट्रेडिशनल इवेंट के लिए कुल 494 खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से 161 खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन किया गया था। वहीं आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर के लिए ओपन एंट्री रहेगी। प्रतियोगिता में आयु वर्ग 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष तथा मास्टर्स प्रतियोगिता 28 से 35, 35 से 45 तथा 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग के लड़के तथा लड़कियां भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed