फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level speech competition in PG College on 10th

Mahendragarh-Narnaul News: जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता पीजी कॉलज में 10 को

Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
District level speech competition in PG College on 10th
नारनौल। नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार) के निर्देशानुसार मेरा भारत-विकसित भारत@2047 विषय पर राजकीय पीजी महाविद्यालय में सुबह 10 बजे जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपये, तृतीय व चतुर्थ विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन





प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह है पात्रता


जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 12 जनवरी 2024 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक जिला महेंद्रगढ़ का स्थायी निवासी हो। इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी युवा अधिकतम 7 मिनट की समय अवधि तक हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपना संबोधन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2024 सांय 5 बजे तक है। इसके लिए प्रतिभागी आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन करके एवं आवेदन पत्र नेहरू युवा केंद्र नारनौल के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सभी प्रतिभागी mybharat.gov.in पर रजिस्टर करके इवेंट में जाकर अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी कार्यालय की ईमेल आई डी- nyk4512@gmail.com या दूरभाष- 8979959509 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed