फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Consumer Court chairman's post vacant from 2023, more than 1700 cases pending

Mahendragarh-Narnaul News: जिला उपभोक्ता न्यायालय में 2023 से रिक्त पड़ा चेयरमैन का पद, 1700 से अधिक मामले लंबित

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
District Consumer Court chairman's post vacant from 2023, more than 1700 cases pending
नारनौल। जिला उपभोक्ता न्यायालय में 2 साल से न्यायालय के चेयरमैन का पद रिक्त पड़ा है। इसी का परिणाम है कि उपभोक्ता न्यायालय में फिलहाल 1700 से अधिक मामले लंबित चल रहे हैं। न्यायालय में चेयरमैन का पद सितंबर 2023 से रिक्त है। इससे पहले रिटायर्ड एडीशनल सेशन जज आरके डोगरा चेयरमैन के पद पर नियुक्त थे।
विज्ञापन

इनके बाद से प्रदेश सरकार की ओर अब तक जिला उपभोक्ता न्यायालय में चेयरमैन की नियुक्ति नहीं की गई है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं के मामले लंबित पड़े हैं। न्यायालय में चेयरमैन के अलावा दो मेंबर की भी नियुक्ति भी प्रदेश सरकार की ओर से की जाती है।
विज्ञापन

फिलहाल न्यायालय में एक ही मेंबर रिटायर्ड डीईटीसी डीएम यादव ही नियुक्त हैं जबकि एक मेंबर का पद रिक्त चल रहा है। डीएम यादव ने बताया कि चेयरमैन व एक मेंबर का पद खाली होने के चलते अदालत में इस समय 1450 उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 250 मामले ऐसे हैं, जिनका निष्पादन किया जाना है, लेकिन चेयरमैन की गैरहाजिरी में वह भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed