फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Distribution of mini-kits of mustard on 'first come first serve' basis from tomorrow

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कृषि विभाग ने सरसों के बीज का नि:शुल्क वितरण किया शुरू

Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Distribution of mini-kits of mustard on 'first come first serve' basis from tomorrow
किसानों को सरसों के बीज वितरित करते हुए कृषि अधिकारी- - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। कृषि विभाग द्वारा सोमवार से किसानों को सरसों के नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। किसान अपने आधार कार्ड की फोटो प्रति लेकर विभाग के कार्यालयों से बीज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों के लिए विभाग द्वारा सरसों की पीएम-31, सीएस-56 और आरएच-749 वैरायटी का बीज उपलब्ध किया गया है।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ और कनीना खंड के सभी एडीओ मुख्यालयों पर अब सरसों की बीज उपलब्ध रहेगा। सोमवार से वितरण कार्य शुरू किया जा चुका है। सरसों की फसल तेल वाली फसल है इसलिए किसान यदि डीएपी खाद की बजाए सिंगल सुपर फास्फेट इस्तेमाल करें तो पैदावार बढ़ा सकते हैं। इससे फास्फोरस के साथ-साथ हमें सल्फर भी उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन

- इन वैरायटी के लिए देना होगा शुल्क
कृषि विशेषज्ञ डॉ. योगेश यादव ने बताया कि सरसों बिजाई का उचित समय 30 सितंबर से 20 अक्तूबर है जबकि विभिन्न वैरायटी की पकने की अवधि और पैदावार अलग है। आएच-725 हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा विकसित नवीनतम किस्म है जो की पैदावार में भी अव्वल है। इस किस्म की पकने की अवधि 135 से 145 दिन होती है जोकि एक अगैती किस्म है। बीज कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है। बीज की पैकिंग 3 किलो में उपलब्ध है जिसके लिए किसान को 225 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन किस्मों के बीज भी रहेंगे उपलब्ध
कृषि विज्ञान केंद्र में आएच-749 जिसकी पकने की अवधि 145 से 148 दिन है। सीएस 56, यह वैरायटी खारे पानी के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा पीएम 3, यह पूसा दिल्ली की वैरायटी है। इस सरसों में तेल की मात्रा सबसे अधिक होती है जोकि हृदय रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed