{"_id":"68af58881fccec12d20adc9c","slug":"discussion-regarding-the-upcoming-demonstrations-on-4th-and-10th-september-narnol-news-c-195-1-jjr1003-125444-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आगामी चार व 10 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आगामी चार व 10 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर की चर्चा
विज्ञापन
27jjrp06- झज्जर। जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत- सदस्य
झज्जर। शहर के सर्कल कार्यालय में बुधवार को ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कमेटी सदस्य रवींद्र दलाल ने की, जिसमें मुख्य रूप से राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर/यूनिट प्रधान झज्जर रामदर्शन, बेरी यूनिट प्रधान कुलदीप, बहादुरगढ़ यूनिट सचिव राकेश ने भाग लिया।
चार सितंबर को रोहतक व 10 सितंबर को पंचकुला में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के फैसले अनुसार आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को लेकर 29 अगस्त को यूनियन ने उक्त फैसले के अनुसार सभी सब डिवीजन में विरोध गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए 16 जनवरी को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन करने की घोषणा की थी। यह आश्वासन भी दिया था कि वेतन आयोग की सिफारिशों को पहली जनवरी 2026 से लागू कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार जानबूझकर मामले को लटका रही है। चार सितंबर को चीफ कार्यालय रोहतक में धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने और 10 सितंबर को एसीएस पॉवर को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने के बारे में व सरकार को जगाने बारे में चर्चा हुई। बैठक में जोगिंद्र, आदर्श वीर, जयवीर, नीतू, अमित हुड्डा, भूरा मौजूद रहे।