{"_id":"694ae026b9e8e895ac03a49f","slug":"discussion-on-urban-development-and-housing-rights-of-disadvantaged-sections-in-hakenvi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122690-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में शहरी विकास एवं वंचित वर्गों के आवास अधिकारों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में शहरी विकास एवं वंचित वर्गों के आवास अधिकारों पर हुई चर्चा
Wed, 24 Dec 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:71विशेषज्ञ व्याख्यान में उपस्थित विशेषज्ञ वक्ता के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थी। स्रोत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से आयोजित विमर्श व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नई दिल्ली के डॉ. प्रेम चंद विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारत में शहरी विकास और वंचित वर्गों के आवास अधिकार विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहरी समानता जैसे विषय पर यह व्याख्यान वास्तविक जीवन की चुनौतियों को अकादमिक संवाद के माध्यम से समझने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधि विभाग सामाजिक रूप से संवेदनशील विधि पेशेवरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ. प्रेमचंद ने शहरी विकास नीतियों के कानूनी और सामाजिक आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शहरीकरण की प्रक्रिया में वंचित वर्गों के आवास अधिकारों की अनदेखी एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिस पर विधिक दृष्टिकोण से गंभीर विमर्श की आवश्यकता है।
विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने डॉ. प्रेम चंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विमर्श व्याख्यान श्रृंखला समसामयिक सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों पर सार्थक संवाद का एक प्रभावी मंच बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि विधि विभाग भविष्य में भी विभिन्न सहयोगों एवं प्रासंगिक विषयों के माध्यम से विमर्श श्रृंखला के दायरे और प्रभाव को निरंतर विस्तार देता रहेगा।