फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discord in BJP regarding appointment of divisional presidents

Mahendragarh-Narnaul News: मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की लेकर भाजपा में कलह

Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Discord in BJP regarding appointment of divisional presidents
महेंद्रगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में कलह शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ता भी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से हाल ही में महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़, सतनाली पाली व नांगल सिरोही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर पूर्व मंडल अध्यक्षों व कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों पर दूसरी पार्टियों से संबंध रखने के आरोप लगाते हुए हाई कमान को शिकायत भेजी है।
हाईकमान को भेजी शिकायत में वर्तमान विधायक कंवर सिंह यादव व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव पर भी मिलीभगत करके विरोधी लोगों को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पाली मंडल से अध्यक्ष दीपिका के प्रतिनिधि प्रवीण यादव, महेंद्रगढ़ मंडल से संदीप बचीनी, नांगल सिरोह मंडल से अशोक यादव व सतनाली मंडल अध्यक्ष बेबी शेखावत के प्रतिनिधि रवि शेखावत ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर पूर्व अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने कहा कि पूर्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री महेंद्रगढ़ विधानसभा से रहे उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया था। चुनाव में सरेआम कांग्रेस व अन्य पार्टियों की मदद की थी। हम पर जो आरोप लगाए गए है वो सब निराधार हैं। इस अवसर पर प्रदीप लावन, सोमवीर खातोद, कैप्टन सुरेश कुमार, अजय खेड़ा, बाजीराव, ललित मालड़ा, विकास, राजदीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed