फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Directorate of Education issued letter, now children of government schools will also be able to prepare for NDA

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा निदेशालय ने किया पत्र जारी, अब सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी कर सकेंगे एनडीए की तैयारी

Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Education issued letter, now children of government schools will also be able to prepare for NDA
महेंद्रगढ़। अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के सेना में बड़े अधिकारी बनने के सपने साकार हो सकेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को एनडीए की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। गत 28 दिसंबर को जारी पत्र के अनुसार अगामी 16 अप्रैल को होने वाली एनडीए की परीक्षा के लिए विद्यार्थी 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। स्कूल मुखिया व कक्षा प्रभारी विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक करेंगे। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनडीए लेवन वन की परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 10 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली व चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि 12वीं कक्षा के एनडीए की परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए जागरूक किया जाए। निदेशालय द्वारा इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। पत्र के माध्यम से बताया कि स्कूल मुखियाओं की ओर से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची ई-मेल के माध्यम से निदेशालय को दी जाएगी। इसके लिए जिला गणित विशेषज्ञ व जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

एनडीए की परीक्षा के लिए दो जुलाई 2004 से एक जुलाई 2007 के बीच पहले जन्म लेने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आर्मी के लिए 12वीं कक्षा के कला संकाय के विद्यार्थी तथा एयरफोर्स व नेवी में 12वीं कक्षा के भौतिक, रसायन तथा गणित विषय पढ़ रहे विद्यार्थी पात्र होंगे। एनडीए के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षा विभाग में जिला विज्ञान विशेषज्ञ व जिला गणित विशेषज्ञ को सुपर-100 के विद्यार्थियों का भी आवेदन करवाने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में पत्र भेजकर विद्यालय मुखियाओं को सूचना दे दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। एनडीए की परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। इच्छुक विद्यार्थी 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
-सुनीलदत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed