फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Direction changed in 14th round on Nangal Choudhary and Ateli seat

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी और अटेली सीट पर 14वें राउंड में बदली दिशा

Wed, 09 Oct 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Direction changed in 14th round on Nangal Choudhary and Ateli seat
नारनौल। जिले की चार विधानसभा में से तीन विधानसभा में प्रत्येक राउंड में रोमांचक मुकाबला बना रहा। नारनौल विधानसभा सीट पर जहां भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव एकतरफा बढ़त बनाए हुए थे। अटेली, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

तीनों सीट पर आखिरी राउंड तक निश्चित नहीं था कि किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। इसके साथ ही अटेली और नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर जीतने और हारने वाले उम्मीदवार 14वें राउंड को हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन


अटेली विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अतरलाल ने प्रथम राउंड में भाजपा प्रत्याशी आरती राव से 938 मत से पिछड़ने के बाद 13वें राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखी, लेकिन 14वें राउंड में बसपा प्रत्याशी 142 मत से पिछड़ गए। इसके बाद वह अंतिम 4 राउंड में भी पिछड़ते चले गए और अंत में बसपा प्रत्याशी अतरलाल को 3085 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर भी कुछ इसी तरह स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल चौधरी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी से प्रथम राउंड से 13वें राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखी, लेकिन 14वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी पिछड़ गए और आखिरी सभी राउंड में पिछड़ते चले गए। परिणाम स्वरूप भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव को 6930 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed