फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Direct Bus Service Launched from Kanina to Chittorgarh; 56 Passengers Traveled on the First Day

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस शुरू, पहले दिन 56 यात्रियों किया सफर

Fri, 13 Mar 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Direct Bus Service Launched from Kanina to Chittorgarh; 56 Passengers Traveled on the First Day
कनीना। कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस शुक्रवार से शुरू हो गई है। हरियाणा रोडवेज के जीएम देवदत्त ने कनीना बस स्टैंड से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही चालक संदीप और परिचालक महेश कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


यह बस क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से कनीना, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों से राजस्थान के प्रमुख शहरों जयपुर, बेगू और चित्तौड़गढ़ तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पहले यात्रियों को इन स्थानों तक जाने के लिए कई बार बस बदलनी पड़ती थी जिससे समय और धन दोनों की अधिक खपत होती थी। अब सीधी बस मिलने से यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दिन इस बस के लिए कनीना से नारनौल के लिए 26 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई जबकि नारनौल से चित्तौड़गढ़ के लिए 30 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निजी सचिव गोविंद गोस्वामी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, बस स्टैंड इंचार्ज पंकज यादव, निरंजन, अधिवक्ता विनय यादव, नरेंद्र फौजी, कंवर सिंह फोरमैन गाहड़ा सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।
---------
ये रहेगा बस का समय व किराया
बस प्रतिदिन सुबह 7:20 बजे कनीना बस स्टैंड से रवाना होगी और 8:40 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद यह बस जयपुर होते हुए बेगू और चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। बस चित्तौड़गढ़ में रात 10:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यही बस चित्तौड़गढ़ से शाम 4:15 बजे चलेगी, 6:00 बजे बेगू, रात 2:00 बजे जयपुर और सुबह 6:30 बजे नारनौल से 7:30 बजे कनीना पहुंचेगी। इस बस का साधारण किराया लगभग 590 रुपये निर्धारित किया गया है।

-----------
- वर्जन:
यात्रियों की मांग के अनुसार ही बस का संचालन शुरू किया गया है। इससे राजस्थान के चितौड़गढ़ तक के क्षेत्र में जिले की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों का बस नहीं बदलनी पड़ेगी। बस का किराया सामान्य रखा गया और शुक्रवार को ही बस का संचालन शुरू हो गया। -देवदत्त, जीएम, हरियाणा राज्य परिवहन, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article