{"_id":"615205478ebc3efe2611d8ab","slug":"diploma-engineers-picketing-continued-for-the-eighth-day-on-major-demands-narnol-news-rtk6253151147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का धरना आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का धरना आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन
धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजिनियर्स ।
- फोटो : Narnol
नारनौल। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन नारनौल इकाई का धरना आठवें सोमवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अनिल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की प्रमुख तीन मांगे है। इसमें शॉर्टेज वे ऑफ करना, शोकॉज नोटिस सेट एसाइड करना व शॉर्टेज के काटे हुए पैसे रिफंड करना शामिल है।
निगम अधिकारियों उक्त तीनों मांगों को तुरंत प्रभाव से मानना चाहिए, क्योंकि म्हारा गांव जगमग गांव, एलआरपी वर्क, चोरी पकड़ना जैसे अन्य पैरामीटर सभी एरिया इंचार्ज ने अपने और अपने स्टाफ के माध्यम से सफलतापूर्वक प्राप्त किए हैं। इसमें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सेकंड पोजीशन प्राप्त की है क्योंकि पिछले दो-तीन सालों में लाइनलॉस काफी कम हुए हैं और 19-20 में 17.75 प्रतिशत व 2020-21 में 12.97 प्रतिशत लाइनलॉस रह गया हैं।
यह लाइनलॉस एरिया इंचार्ज व कर्मचारी के निष्ठा पूर्वक व कठोर मेहनत के बल पर कम हुए हैं। उपरोक्त अचीवमेंट को देख कर भी कार्यकारी अभियंताओं व अधीक्षक अभियंता नारनौल द्वारा उनके शॉर्टेज माफ करने के प्रति गंभीर नहीं है। इस कारण जेई में काफी रोष है। इससे निगम व आम जनता का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निगम अधिकारियों ने उनकी उक्त मांगों को नहीं माना तो यह धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। धरने में सत्यपाल, गजराज, वेद प्रकाश, दिलीप सिंह, शंकर लाल, हकीकत कुमार, सुशील कुमार, हिम्मत, अमीलाल, श्याम पाल, राजेंद्र व विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।