फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Digvijay Chautala expressed grief over the death of Naveen Rao.

Mahendragarh-Narnaul News: दिग्विजय चौटाला ने नवीन राव के निधन पर जताया शोक

Mon, 03 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala expressed grief over the death of Naveen Rao.
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला जजपा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन राव के अचानक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गांव नूनी शेखपुरा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय नवीन राव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जननायक जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। नवीन राव बेहद मिलनसार और मेहनती युवा थे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा से निभाया। उनके असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। गौरतलब है कि नवीन राव का 30 अक्तूबर की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 31 अक्तूबर की सुबह उनके पैतृक गांव में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में जिला प्रधान राजकुमार खातोद, युवा जिला प्रभारी विष्णु डाबड़, युवा जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रधान सुरेंद्र पटीकरा, जिला कार्यालय सचिव वीरेंद्र घटाशेर, जिला प्रवक्ता विजय छिलरों, विजयपाल अधिवक्ता, सिकंदर गहली, नगर पार्षद संदीप भाखर व रामकुमार समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed