{"_id":"67212836c095606b9406c749","slug":"dhanvarsha-in-the-market-on-dhanteras-business-worth-rs-11-crore-narnol-news-c-196-1-nnl1003-117635-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 11 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 11 करोड़ का हुआ कारोबार
Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-27नारनौल में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी के लिए लगी भीड़। संवाद
नारनौल। धनतेरस पर्व पर बाजार में पूरे दिन रौनक छाई रही। वहीं लोगों ने भी जमकर खरीदारी की। बाजार में वैसे तो सभी दुकानदारों के पास ग्राहकों की भीड़ रही, लेकिन सबसे ज्यादा रौनक बर्तन व सर्राफा बाजार में रही। क्योंकि धनतेरस पर बर्तन व आभूषण की खरीदारी को ज्यादा शुभ मनाना जाता है। लोग धनतेरस पर खरीदे गए बर्तन व आभूषणों की दिवाली तक पूजा भी करते हैं, जिसके चलते सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के सिक्कों सहित चांदी के लक्ष्मी-गणेश की भी खूब बिक्री हुई।
शहर में बर्तनों को खरीदने के लिए शहर की सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों ने बताया कि शहर में सर्राफा व्यापारियों की करीब 50 दुकान है, जिनमें 10 बड़ी दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि सर्राफा बाजार की सभी छोटी बड़ी दुकानों पर धनतेरस के दिन करीब 2 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं बर्तन विक्रेताओं ने बताया कि शहर में बर्तनों की करीब 35 दुकानें हैं और इन सब में करीब 27 लाख रुपये के बीच कारोबार हुआ।
वाहनों की हुई जमकर खरीदारी
धनतेरस के पर्व को लेकर शहर के सभी वाहनों शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही है। दुपहिया वाहन विक्रेता राजकुमार चौधरी व रोहित संघी ने बताया कि धनतेरस को लेकर लोगों ने एडवांस में वाहनों की बुकिंग करवा रखी थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शोरूम पर 50 से 100 तक गाड़ियां बुक थी, इसके अलावा नए ग्राहक भी आए। वाहन व्यापारियों ने बताया कि दुपहिया वाहनों का दो से अढ़ाई करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। इस प्रकार चौपहिया वाहनों का भी शहर के विभिन्न शोरूम में करीब पांच करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
विज्ञापन
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में आज काम अच्छा रहा और लोगों ने चांदी के सिक्के, सोने के सिक्के आदि सहित आभूषणों की भी खरीदारी की। लोगों ने पूजन के लिए चांदी के लक्ष्मी व गणेशजी की भी खूब खरीदारी की। सराफा बाजार में धनतेरस पर करीब 2 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार हुआ।
अजीत प्रकाश जैन, सर्राफा व्यापारी। नारनौल
सर्राफा बाजार में आज केवल धनतेरस की दुकानदारी ही रही। विवाह से संबंधित कोई काम नहीं आया। धनतेरस पर 22 कैरेट सोना 74,500 , 24 कैरेट सोना 81,000 रुपये व चांदी एक लाख रुपये किलो रही। धनतेरस को लेकर सोने-चांदी में उछाल रहा।
रघुनंदन सर्राफ, सर्राफा व्यापारी नारनौल