फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhanaunda youth feared drowning in canal, 24-hour search operation found no clue

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा के युवक की नहर में डुबने की आशंका, 24 घंटे चला सर्च अभियान नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dhanaunda youth feared drowning in canal, 24-hour search operation found no clue
नहर में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।
कनीना। गांव धनौंदा के युवक का नहर में गिरने डुबने की आशंका के चलते सोमवार दोपहर से शुरू हुआ सर्च अभियान मंगलवार देर शाम तक जारी रहा, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को तकरीबन 1:30 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नहर पर एक बाइक खड़ी हैं जिसके पास मोबाइल और चप्पल रखे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार ब्रह्म प्रकाश, नायब तहसीलदार हरिओम, सिटी थाना प्रभारी कमलदीप राणा, एएसआई सतीश एएसआई युद्धवीर मौके पर थे। सोमवार को देर रात तक युवक की जानकारी न मिलने के कारण नहर में कुछ समय के लिए पानी कम करवा दिया गया था, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पांच कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में 8 घंटे सर्च किए जाने के बाद भी कोई भी सुराग नहीं लगा। पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को दोबारा से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed