{"_id":"6560e98d55c64ae93809e58b","slug":"dgp-of-police-housing-corporation-visited-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-5340-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी ने किया महेंद्रगढ़ का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी ने किया महेंद्रगढ़ का दौरा
Fri, 24 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72-पुलिस कर्मचारियों के आवासों का निरीक्षण करते पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस म
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ में पुलिस कर्मचारियों के रहने के लिए बन रहे सरकारी आवास का निरीक्षण किया।
डीजीपी ने नए बनाए जा रहे सरकारी आवासों, ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने ई-मित्र कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी नितिश अग्रवाल, डीएसपी रणबीर सिंह, डीएसपी जितेंद्र कुमार, थाना शहर महेंद्रगढ़ व थाना सदर महेंद्रगढ़ प्रबंधकों सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौजूद थे।
महेंद्रगढ़ थाने में पहुंचने पर सर्वप्रथम सलामी गार्द से डीजीपी आरसी मिश्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टरों की बिल्डिंग का निरीक्षण किया और साथ ही साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्क आदि का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महेंद्रगढ़ में पुलिस कर्मचारियों के लिए 36 नए सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं, जिनमें 24 क्वार्टर ओआरज और 12 क्वार्टर एनजीओ के लिए हैं। सरकारी आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा इन आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिनके निर्माण कार्य का आज डीजीपी आरसी मिश्रा ने निरीक्षण किया।