फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees flocked to hear the story

Mahendragarh-Narnaul News: कथा सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े

Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to hear the story
फोटो संख्या:64- कनीना में बाबा मोलड़नाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आरती करते श्
कनीना। बाबा मोलड़नाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा वाचक ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। कथा व्यास आचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि जन्म-जन्मांतर और युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। कथा सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन

कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है। भागवत पुराण उसी सनातन ज्ञान की धारा है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया। ब्रह्मास्त्र लगने से अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उत्तरा के गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ। परीक्षित जब बड़े हुए नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार था, सुख वैभव से समृद्ध राज्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह 60 वर्ष के थे तो एक दिन वह क्रमिक मुनि से मिलने उनके आश्रम गए। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन तप में लीन होने के कारण मुनि ने कोई उत्तर नहीं दिया। राजा परीक्षित स्वयं का अपमान मानकर निकट मृत पड़े सर्प को क्रमिक मुनि के गले में डाल कर चले गए। अपने पिता के गले में मृत सर्प को देख मुनि के पुत्र ने श्राप दे दिया कि जिस किसी ने भी पिता के गले में मृत सर्प डाला है। उसकी मृत्यु सात दिनों के अंदर सांप के डसने से हो जाएगी। ऐसा ज्ञात होने पर राजा परीक्षित ने विद्वानों को अपने दरबार में बुलाया और उनसे राय मांगी। उस समय विद्वानों ने उन्हें सुखदेव का नाम सुझाया और इस प्रकार सुखदेव महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश यादव, रामकिशन शर्मा रामा, राजेंद्र भेलिया, अनिल, दीपक, दिनेश यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed