फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees danced to the bhajans of Baba Shyam in Jagran

Mahendragarh-Narnaul News: जागरण में बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 17 Sep 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans of Baba Shyam in Jagran
फोटो नंबर-05जागरण में यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्त्रोत-संस्थान
नारनौल।
विज्ञापन


श्री श्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में मोहल्ला परस में श्याम बाबा का साप्ताहिक जागरण किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरिओम गर्ग ने की। सुरेश सोनी की ओर से बाबा का भव्य दरबार रंग बिरंगी लाइट व फूलों से सजाया गया। आचार्य योगेश शर्मा ने मुख्य यजमान सुभाष चंद व ऋतु शर्मा से परिवार सहित बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्वलित करवाई। मास्टर धार ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद चेतन जिंदल ने कितना प्यारा है सिंगार तेरी लेऊं नजर उतार, चिराग सराफ ने राम पे जब विपदा आई कोन बना रखवाला मेरा बजरंग बाला, विनोद सराफ ने मोर छड़ी लहराई रे, कृष्णा देवी ने खाटू को श्याम रंगीलों रे व अनिल लखा ने ऐसी मस्ती कहा मिलेगी आदि धमाल सुनाकर भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया। कलाकारों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। जागरण में राजेश, आशा देवी शर्मा, हिमांशु, रितिका शर्मा, कनिष्का, यशस्वी, कार्तिक, वंश, लवी, शकुंतला देवी, प्रदीप सोनी सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed