फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees can now register on the Saral Haryana portal till 30th.

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालु अब 30 तक कर सकते हैं सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण

Wed, 22 Apr 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees can now register on the Saral Haryana portal till 30th.
नारनौल। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पवित्र तीर्थ स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के दर्शन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को 5 मई को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। इसके लिए पात्र श्रद्धालु नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे अब 30 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी और पात्र श्रद्धालुओं को रहने व खाने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed