{"_id":"69d009fadbf00f44950b2194","slug":"devendra-first-in-debate-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138052-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवेंद्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवेंद्र प्रथम
Sat, 04 Apr 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 5 प्रतियोगिता में विजेता छात्र।स्रोत संस्था
नांगल चौधरी। एसएमएसडी महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद-विवाद स्पर्धा में देवेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की।
प्राचार्य डॉ. अनिल ने कहा कि युवा अवस्था में किया गया नशा व्यक्ति को लंबे समय तक परेशान करता है। इस उम्र में युवा अक्सर अपने साथियों से नशे की आदत सीख लेते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सड़क के बाई ओर चलने तथा सड़क पार करते समय जेब्रा लाइन का उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवेंद्र (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मोहन (बीकॉम तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान पर रहे। पायल (बीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। इसमें टीम जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी द्वितीय और टीम ई ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. अशोक कुमार यादव, राजकुमार और विनेश कुमारी उपस्थित रहीं।