फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development work halted due to no meeting of Municipal Council House

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद हाउस की बैठक नही होने से रुके विकास कार्य, पार्षद में रोष

Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Development work halted due to no meeting of Municipal Council House
नारनौल। नगर परिषद नारनौल की लंबे समय से बैठक नहीं होने से पार्षदों भारी रोष बना हुआ है। इसको लेकर पार्षदों ने वीरवार को नगर परिषद में बैठक कर चर्चा की। इस दौरान पार्षद मोहन लाल, मनोज सैनी, सिकंदर सैनी के अलावा महिला पार्षद प्रतिनिधि अरुण एडवोकेट, गौरव, सुमेर कांडा और अशोक सैनी ने कहा कि शहर के सभी विकास कार्य रुके पड़े हैं। इसके बावजूद नगर परिषद प्रधान हाउस की बैठक नहीं करवा रही है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव हुए डेढ़ साल हो गया है और इसके बाद केवल अक्तूबर माह में एक हाउस की बैठक आयोजित की गई थी। पार्षदों ने कहा कि इस बार शहर में 9 गांवों को भी मिलाया गया है, जिनमें विकास कार्यों की आवश्यकता है। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण व सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होनी चाहिए है, क्योंकि इस बार स्वच्छता रैंकिंग में हमारा 89वां नंबर रहा है, जो हमारे लिए भी शर्म की बात है। पार्षदों का कहना था नगर परिषद में दीपावली से लाइट आने की चर्चा चल रही थी, परंतु अब तक नहीं आई है, जबकि 22 जनवरी को देश में एक फिर से दीपावली मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ महीने से कूड़ा उठान करने वाले टेंपो खराब पड़े हैं, जिन पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर परिषद हाउस की बैठक अगले सप्ताह में करवाने का प्रयास रहेंगा। बैठक तो पहले ही करवानी थी, लेकिन नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी अवकाश पर जाने और फिर उनका तबादला होने के कारण बैठक नहीं करवाई जा सकी। हालांकि अब उनकी जगह नए कार्यकारी अधिकारी ने कार्यभार संभाला लिया है। अब जल्द ही बैठक करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed