फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Detained people of social organizations going to meet Deputy Chief Minister taking problems of the area

क्षेत्र की समस्याएं लेकर उप मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे सामाजिक संगठनों के लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Detained people of social organizations going to meet Deputy Chief Minister taking problems of the area
सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को समझाते कनीना डीएसपी राजीव। संवाद - फोटो : Narnol
उप मुख्यमंत्री के विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्षेत्र की मांगों को भी उप मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन

सरताज जन सेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, पूर्व पार्षद प्रदीप मालड़ा, विनोद तंवर पाली, संजय राव रिवासा, किसान नेता रंगलाल तंवर, मोनी यादव, बलवान मालड़ा, विष्णु जावा, तेजपाल छाजियावास सहित अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वे उप मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपना चाहते थे। लेकिन पुलिस द्वारा जबरदस्ती उन्हें हिरासत में लिया गया। ऐसे में पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मुख्य मांग रेजांगला शहीद स्मारक की आधारशिला रखने व नारनौल-चरखी दादरी फोरलेन हाईवे की आधारशिला रखने की मांग को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपने की योजना थी। लेकिन पुलिस द्वारा जबरदस्ती क्षेत्र के लोगों की आवाज तक डिप्टी सीएम के पास नहीं पहुंचे दी गई।
विज्ञापन

डीएसपी राजीव, सदर थाना प्रभारी रामनाथ, शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व सीआईए प्रभारी उमर मोहम्मद बुधवार को सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा डिप्टी सीएम का विरोध होने की आशंका के चलते दल बल सहित हुड्डा पार्क के पास पहुंच गए। संगठनों से जुड़े लोग डिप्टी सीएम को तुलाराम चौक पर ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। लेकिन पुलिस ने राव तुलाराम चौक से पहले ही हुड्डा पार्क के पास रोककर हिरासत में ले लिया।

 उप मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर हुड्डा पार्क के नजदीक बैठे सामाजिक संगठनों के लोग।  संवाद

उप मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर हुड्डा पार्क के नजदीक बैठे सामाजिक संगठनों के लोग। संवाद- फोटो : Narnol

 सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेती पुलिस। संवाद

सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को हिरासत में लेती पुलिस। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed