{"_id":"61cb623a98e376462e7f29a5","slug":"despite-repeated-demands-the-development-work-of-the-area-is-not-being-done-social-organizations-sent-a-memorandum-to-the-chief-minister-narnol-news-rtk6341539125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार मांग उठाने के बावजूद भी नहीं हो रहे क्षेत्र के विकास कार्य, सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार मांग उठाने के बावजूद भी नहीं हो रहे क्षेत्र के विकास कार्य, सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चल रही शहर व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शहर व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। एसडीएम दिनेश कुमार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शहरवासी एवं क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि लोगों ने समस्याओं को लेकर 9 मार्च को भी मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त के माध्यम से पत्र भेजा था। लेकिन अभी तक किसी भी मांग पर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र शिक्षा का हब बन चुका है, शहर में वाहनों को कारण बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए शहर के चारों तरफ बाईपास का निर्माण किया जाए ताकि जाम से छुटकारा मिल सकें। शहर के चारों तरफ गांव की ओर जाने वाली सभी सड़क को 5 किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण करना, न्यायालय में एडीजे कोर्ट की स्थापना, जिला मुख्यालय स्थापित करना, अधिकारियों को एक दिन की बजाय दो दिन बैठाना ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
महिला पुलिस थाने की हो स्थापना
महेंद्रगढ़ में लंबे समय से महिला थाना खुलवाने की मांग क्षेत्र के लोग उठा रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। महेंद्रगढ़ में बिजली का डिविजन स्टोर खोलना, ऐतिहासिक किला को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने, नागरिक अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, सब डिपो को जल्द चालू करना, ड्राइवर प्रशिक्षण ट्रेनिंग बड़ी कार्यशाला खोलना, ट्रेनिंग स्कूल को की सुविधा देना, छात्र-छात्राओं के रोडवेज बस पास महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बनाने की व्यवस्था करना।
विज्ञापन
आईएमटी पर शीघ्र हो कार्य शुरू
आईएमटी की घोषणा व शिलान्यास के बाद सरकार इसका कार्य करना ही भूल गई है। फाइलें चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ कार्यालयों में लगातार घूम रही हैं, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा। सरकार शीघ्र काम शुरू कराए। वहीं क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से सैनिकों की खान कहे जाने वाले महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग उठाई जा रही है इस पर संज्ञान ले। वहीं दादरी-अलवर- महेंद्रगढ़ रेल लाइन का निर्माण व झज्जर-कोसली-नारनौल नई रेल लाइन से महेंद्रगढ़ स्टेशन से जोड़ना, सैनिक स्कूल खोलना सहित अनेक मांगें उठाई गई।