{"_id":"69541312cc90d5c5e10cd962","slug":"despite-court-orders-garbage-continues-to-be-burned-orders-going-up-in-smoke-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134168-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: न्यायालय के आदेश के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा, धुएं में उड़ रहे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: न्यायालय के आदेश के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा, धुएं में उड़ रहे आदेश
विज्ञापन
फोटो 10 सुभाष पार्क के सामने खाली प्लाट में रात को जलता कूड़ा। संवाद
नारनौल। न्यायालय के आदेश के बावजूद भी शहर में रात के समय कूड़ा जलाया जा रहा है। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे शहर के हुडा सेक्टर स्थित सुभाष पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी।
कई माह से कूड़े का ढेर लगा हुआ है और उठान न होने के चलते किसी ने रात के समय उसमें आग लगा दी हालांकि आग ज्यादा तेज नहीं थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत ये रही कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
घंटों तक उठता रहा धुआं
रात को कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से कई घंटों तक धुआं उठता नजर आया। दूसरी ओर इस बात से अनजान नप कर्मचारी खानापूर्ति करने में ही लगे हुए हैं। दूसरी ओर शहर में ऐसे ही कूड़े के ढेर लगे रहेंगे और कोई अज्ञात ऐसे ही इनको आग की भेंट चढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
पर्यावरण को होगा नुकसान
सरकार व जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई 107 दर्ज किया गया। अगर इस प्रकार कूड़ा जलता रहा तो इसका दुष्परिणाम आमजन को भुगतना पड़ेगा।
वर्जन
शहरी क्षेत्र में ग्रैप 3 के दौरान प्रतिबंधित कार्याें पर निगरानी रखने का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार के कार्य न कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। -अनुज नरवाल, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नारनौल।
वर्जन:
कूड़ा जलने का मामला संज्ञान में आ चुका है और आग लगाने वाले के बारे में पूछताछ की जा रही है। कुछ ही दिनों में इस पूरे क्षेत्र में सफाई करवा दी जाएगी। -सतेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक, नप नारनौल।