फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Desi pistol and bike recovered from Pradeep alias Anna's henchmen

प्रदीप उर्फ अन्ना के गुर्गे से देशी पिस्टल और बाइक बरामद

Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Desi pistol and bike recovered from Pradeep alias Anna's henchmen
बीजेपी नेता और कारोबारी से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी मामले में तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर आरोपी सोमबीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान पूछताथ में आरोपी से देशी पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। रंगदारी मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ अन्ना अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार बताया कि 27 व 28 अगस्त को नारनौल शहर में गोली चलाकर रंगदारी मांगने की वारदात हुई थी। 28 अगस्त को हुडा सेक्टर में भाजपा नेता से 50 लाख की रंगदारी मांगने के बाद नेता के बेटे के पैर में बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस को प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग का हाथ होने की जानकारी मिली। तीन सितंबर को पुलिस ने अन्ना गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर एक आरोपी सोमबीर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की एक देशी पिस्तौल व बाइक बरामद हुई। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सोमबीर से रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग में ज्यादा नये लड़कों को शामिल करना चाहता था। खासकर नये लड़के, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड भी ज्यादा न हो। इसके लिए उसने बाहर के लड़कों से संपर्क किया। आरोपी सोमबीर की अन्ना से एक साल पहले हांसी में मुलाकात हुई थी। सोमबीर के खिलाफ दो आपराधिक मामले हांसी थाने में दर्ज हैं। इसी ने कई लड़कों की मुलाकात अन्ना से हांसी में कराई थी। 27 अगस्त की वारदात से पहले अन्ना ने रेकी की और रंगदारी मांगने की साजिश रची। इसके बाद नई सराय मोहल्ला में रविशंकर गुप्ता के मकान की पूरी जानकारी देकर भेजा। सोमबीर और तीन और युवक दो बाइकों से सुबह कारोबारी रविशंकर गुप्ता के यहां और रंगदारी मांगी। इसके बाद सभी वापस अन्ना के पास पहुंच गए। अगले दिन आरोपी सोमबीर ने शराब पी ली थी तो, अन्ना ने सोमबीर को नहीं भेजा। उसके स्थान पर दूसरे लड़कों को वारदात के लिए भेजे। आरोपी वारदात करने के बाद शहर से भाग गये।
विज्ञापन

सोमबीर 17 अगस्त को नारनौल आया था
आरोपी सोमबीर 17 अगस्त को नारनौल आया था। वारदात से पहले प्रदीप उर्फ अन्ना के कमरे पर ही रहा। अन्ना ने किसी भी लड़के को बाहर घूमने नहीं दिया। अन्ना ने ही सभी को असलहा मुहैया कराया था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कहां से लाया और उसके पीछे ओर किस का हाथ है, ये अन्ना की गिरफ्तारी होने पर ही पता चलेगा। अन्ना व उसके साथियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed