फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy MS Corona positive, Dental OPD closed, 39 new cases in the district

डिप्टी एमएम कोरोना पॉजिटिव, डेंटल ओपीडी रही बंद, जिले में 39 नए केस आए

Tue, 15 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deputy MS Corona positive, Dental OPD closed, 39 new cases in the district
कोरोना वायरस के संक्रमण में अब डॉक्टर भी तेजी से आ रहे हैं। सोमवार को डेंटल की एक महिला डॉक्टर के बाद सीनियर डेंटल डॉक्टर और अस्पताल के डिप्टी एमएस कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। ऐसे में मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं हुआ। वहीं जिले में मंगलवार को 39 नए केस आए है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी की एक महिला डॉक्टर सोमवार को एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद डेंटल ओपीडी वाले कमरे की सैनिटाइज कराया गया था। वहीं सोमवार की रात सीनियर डेंटल डॉक्टर व अस्पताल के डिप्टी एमएस को बुखार की शिकायत हो गई। सुबह अस्पताल में जांच कराया तो कोरोना संक्रमित निकले। इसके बाद होम आइसोलेट हो गए। डिप्टी एमएस के संपर्क में काफी लोगों के आने की संभावना है। इनके संपर्क में आए अस्पताल व अन्य लोगों का दो दिन बाद कोरोना की जांच होगी। दूसरी ओर ओपीडी के दोनों डॉक्टर कोरोना मरीज निकलने पर मंगलवार को अस्पताल की डेंटल में मरीजों का उपचार नहीं हो सका क्यों डेंटल के तीन डॉक्टरों में दो कोरोना मरीज हो चुके हैं। एक डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना मरीजों के स्क्रीनिंग में लगी है। ऐसे में अब अस्पताल प्रबंधन को डेंटल की ओपीडी के लिए अन्य पीएचसी और सीएचसी से डेंटल डॉक्टर को बुलाना होगा। दूसरी ओर डिप्टी एमएस के संपर्क में काफी लोग रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में कोरोना की संख्या और बढ़ सकती है। दूसरी ओर अस्पताल आने वाले डेंटल के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की संख्या पहुंची 2600
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 39 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2600 हो गई है। मंगलवार को 69 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2088 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 539 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 15 सितंबर तक 98161 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। 59174 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 44959 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 509 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को आए केसों में चांदूवाड़ा में एक होटल का मालिक और उसके माता-पिता कोरोना मरीज मिले हैं। प्राणपुरा में एक बुजुर्ग महिला कोरोना मरीज मिली है। जमालपुर का युवक बैंककर्मी है। अन्य शहर के मरीज पहले के मरीजों के आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed