फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will lay the foundation stone of the park in Mahendragarh today

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज महेंद्रगढ़ में करेंगे पार्क का शिलान्यास

Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will lay the foundation stone of the park in Mahendragarh today
महेंद्रगढ़ में जजपा युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष। - फोटो : Narnol
लोक निर्माण विश्रामगृह में जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता युवा जिला प्रधान अभय सिंह गुर्जर ने की। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 30 मार्च के दौरे को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष अभय सिंह गुर्जर ने कहा कि शहर में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा ताऊ देवीलाल के नाम से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया जाएगा। उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर एक समारोह का इसी प्रकार अटेली में जजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव 30 मार्च के समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे। यहां पर उनका व्यापारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत करते हुए समारोह में पहुंचने का आश्वासन दिया। समाजसेवी नरेंद्र ने जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जजपा ज्वाइन की। नरेंद्र ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। अब संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। जिलाध्यक्ष ने उनको विश्वास दिलाया कि उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। बैठक में जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश सचिव राव रमेश पालड़ी, शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, हलका अध्यक्ष संजीव तंवर, हलका अध्यक्ष अटेली बेदू राता, सुरेश शास्त्री, राजकुमार खातोद, रवींद्र गागड़वास, विजय छिलरो, अभिषेक, राजवीर, विष्णु, वीरेंद्र, नवीन राव, महीपाल, बिट्टू, ओमकार, मनोज, दिनेश, माना, सोनिया धनखड़ व सुमन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed