फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Department will cut drinking water pipeline passing through drains

नालियों से होकर गुजर रहे पेयजल पाइप लाइन को काटेगा विभाग

Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Department will cut drinking water pipeline passing through drains
नारनौल। जन स्वास्थ्य विभाग शहर के उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा जिनके पेयजल पाइप नालियों से होकर गुजर रहे हैं या वे खुले छोड़े हुए हैं। विभाग ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं को 7 दिन के अंदर-अंदर इन पाइपों को नालियों से बाहर निकालने का समय दिया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर के जिन उपभोक्ताओं के पीने के पानी के कनेक्शन नाली में से होकर गुजर रहें है या खुले छोड़े हुए है उन्हें नाली में से 7 दिन के अंदर-अंदर बाहर निकलवाए। ऐसे कनेक्शन के कारण गंदा पानी इन पाइपों के जरिए घरों में जा रहा है। विभाग ऐसे लोगों के कनेक्शन बिना नोटिस दिए काटेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने नल कनेक्शन पर पानी का मीटर लगवाएं और अपने बकाया बिलों का भी भुगतान करें। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं के नल लीकेज है उन्हें तुरंत ठीक करवाएं। जिन लोगों ने पाईप लाईन में से अवैध कनेक्शन किए हुए हैं उन्हें या तो विभाग से वैद्य करवाएं या हटा लें अन्यथा उनके पानी के कनेक्शन बिना नोटिस के काटे जाएगे। विभाग ने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया है कि वे इस संबंध में वे अपने वार्ड में लोगों को सूचित करें तथा इस कार्य में विभाग का सहयोग करें ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई सुचारू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed