फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Department swings into action ahead of monsoon; sewerage cleaning begins in the city.

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले जागा विभाग, शहर में शुरू हुई सीवरेज सफाई

Thu, 16 Jul 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Department swings into action ahead of monsoon; sewerage cleaning begins in the city.
फोटो संख्या:58- श्रीगोशाला के सामने सुपर मशीन से सीवरेज की सफाई करते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। मानसून के आगमन से पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की सीवरेज लाइनों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में कर्मचारियों की टीमें लगाकर सफाई अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि जुलाई माह के अंत तक पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था को साफ कर दिया जाए।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 11 जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई कार्य शुरू कराया। विभाग ने 20 जुलाई तक करीब 50 प्रतिशत सीवरेज सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में सीवरेज लाइनें लंबे समय से गाद, प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरे से भरी हुई थीं। बारिश के समय इन लाइनों के जाम होने से सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या पैदा होने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए मुख्य सीवरेज लाइनों की सफाई चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान के दौरान मशीनों और कर्मचारियों की मदद से सीवरेज लाइनों के अंदर जमा गाद और कचरे को बाहर निकाला जा रहा है। बाहर निकाले गए कचरे का तुरंत निस्तारण भी किया जाएगा, ताकि वह दोबारा नालियों और सीवरेज में न पहुंचे।
शहरवासियों विनोद, प्रमोद, मनीष और रामचंद्र ने बताया कि समय पर सीवरेज की सफाई होने से बरसात में लोगों को काफी राहत मिलेगी। जलभराव कम होने से यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी और गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी घटेगा।

------------
वर्जन:
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सीवरेज लाइन की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। जुलाई अंत तक सभी लाइनें साफ हो जाएंगी। नागरिक व दुकानदार प्लास्टिक, घरेलू कचरा और निर्माण सामग्री सीवरेज लाइन या नालों में न डालें और सफाई में सहयोग करें।-सतीश, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:58- श्रीगोशाला के सामने सुपर मशीन से सीवरेज की सफाई करते कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:58- श्रीगोशाला के सामने सुपर मशीन से सीवरेज की सफाई करते कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article