फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dense fog disrupted life, vehicles crawled on roads

Mahendragarh-Narnaul News: सघन कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर रेंग कर चले वाहन

Wed, 31 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 31 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dense fog disrupted life, vehicles crawled on roads
नारनौल। पिछले तीन-चार दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी सुबह दौरान जबरदस्त कोहरा छाया रहा। सघन कोहरे की दृश्यता काफी कम होने के कारण विशेष रूप से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घने कोहरे के चलते आज स्कूल बस व ट्राले की भिड़ंत हो गई। मौसम बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रात्रि का तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री के आस-पास बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड से राहत के बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का असर दिखाई देने लगा है, परंतु पिछले 48 घंटों के दौरान मौसम बार-बार अपने रंग बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड, कभी संघन कोहरा, कभी चमकदार धूप खिल रही है। आने वाले दिनों मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले दिनों लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बार-बार हवाओं की दिशा में बदलाव और जेट धाराओं के डायवर्सन से पिछले एक माह से हाड़कंपा देने वाली ठंड, कोहरा, शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश साथ ही मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है, क्योंकि आने वाले दिनों में तीन पश्चिमी मौसम प्रणालियां लगातार एक के बाद एक 30 जनवरी उसके बाद 2 फरवरी और 5 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाली है। जिसकी वजह से बादलवाही देखने को मिलेगी। 31 जनवरी से 5 फरवरी के दौरान इन मौसमी प्रणालियों द्वारा पंजाब से सटे जिलों हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ आदि जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश और सीमित स्थानों छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। सोमवार को जिला में नारनौल रात्रि तापमान 9.0 डिग्री और महेंद्रगढ़ का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश: 22.0 डिग्री और 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed