फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dengue sting with Corona, 7 cases found

कोरोना के साथ अब डेंगू का डंक भी , 7 केस मिल चुके

Wed, 07 Oct 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting with Corona, 7 cases found
शहर में कोरोना के साथ अब डेंगू भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में डेंगू के सात केस सामने आए हैं। मोहल्ला खटीकान निवासी 12 वर्षीय करण सिंह की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उसने एक क्लीनिक पर चेक करवाया तो वहां पर चिकित्सक ने उसे डेंगू चेक करवाने की सलाह दी। साथ ही सरकारी अस्पताल लेने के लिए कहा। चिकित्सक के अनुसार करण सिंह के पिता राकेश ने अपने बच्चे की जांच प्राइवेट लैब करवाया जहां पर उसने डेंगू पॉजिटिव बताया। मलेरिया का अभी कोई केस नहीं आया है।
विज्ञापन

उसकी प्लेट लेट्स भी 80 थीं। डेंगू की पुष्टि होने पर उसने सरकारी अस्पताल के चिकित्सक को दिखाया जहां पर चिकित्सक ने उसका डेंगू का इलाज शुरू कर दिया। अभी उसकी हालत पहले से ठीक है और वह घर पर ही आराम कर रहा है। इससे पहले करण सिंह के चेचरे भाई रोहित को भी डेंगू हो गया था। उसकी जांच एक निजी अस्पताल में 24 सितंबर को करवाई थी। उसके बिगड़ते हालात को देखते हुए चिकित्सक ने रोहतक रेफर कर दिया था। रोहित 24 से 29 सितंबर तक पीजीआई रोहतक एडमिट रहा है। अब वह बिल्कुल ठीक बताया जा रहा है। इसके अलावा गांव सिसोठ निवासी मुकेश पत्नी सूरत सिंह (49) और मुकेश की दोयती 3 वर्षीय मिन्नी को भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। तीन दिन पहले ही उनको अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इसके अलावा अस्पताल की कर्मचारी के दो केस डेंगू पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
ठंड लग ने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना, सिर दर्द होना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होनाआंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होनागले में हल्का-सा दर्द होनाशरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना। साधारण डेंगू बुखार करीब 5 से 7 दिन तक रहता है और मरीज ठीक हो जाता है। ज्यादातर मामलों में इसी किस्म का डेंगू बुखार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में खतरा ज्यादा
बच्चों का इम्युन सिस्टम ज्यादा कमजोर होता है। बच्चे खुले में ज्यादा रहते हैं इसलिए उनके प्रति सचेत होने की ज्यादा जरूरत है। अभिभावक ध्यान दें कि बच्चे घर से बाहर पूरे कपड़े पहनकर जाएं। अपने आसपास कहीं पर भी पानी एकत्र न होने दें। अगर बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा हो, लगातार सोए जा रहा हो, बेचैन हो, उसे तेज बुखार हो, शरीर पर रैशेज हों, उलटी हो या इनमें से कोई भी लक्षण हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

वर्जन:
अब तक चार पांच केस डेंगू के सामने आ चुके हैं। इनमें दो केस अस्पताल कैंपस से और दो तीन सिसोठ के थे। आज जो डेंगू पॉजिटिव आया है उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
-डॉ. मोना यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed