{"_id":"6717f04c442cf5e52f0354f7","slug":"dengue-outbreak-increasing-4-new-patients-found-number-reaches-35-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117374-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप... 4 नए मरीज मिले, 35 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप... 4 नए मरीज मिले, 35 पहुंची संख्या
Wed, 23 Oct 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अक्तूबर माह में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से मंगलवार को यह आंकड़ा 35 पहुंच गया। बीते सप्ताह से डेंगू मरीजों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है।
वीरवार को 5, शुक्रवार को 3, शनिवार को 6, रविवार को शून्य, सोमवार को 3 और मंगलवार को 4 मरीज मिले हैं। अगर इसी रफ्तार से डेंगू संक्रमित मरीज मिलते रहे तो हालात बिगड़ सकते हैं। वहीं मलेरिया के भी इस बार 5 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसके साथ जिस घर में पानी की टंकी या फिर हौंदी में मच्छरों का लारवा पाया जाता है, उसे खाली करवाया जाता है। अगर फिर भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं तो उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस दिया जा रहा है। अभी नवंबर तक डेंगू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। डेंगू से मरीजों को तत्काल उपचार देने के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। डेंगू मरीज के उपचार के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
तीन साल से कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को लाइसेंस मिलने का इंतजार
नागरिक अस्पताल में तीन साल से कंपोनेंट सेपरेटर मशीन धूल फांक रही है। इसके पीछे उच्च अधिकारियों की आने वाले टीम द्वारा लाइसेंस जारी नहीं करना है। अगर लाइसेंस जारी कर दिया जाए तो लोगों को प्लेटलेट्स के लिए निजी अस्पतालों में चक्कर नहीं काटने पड़े। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को लाइसेंस नहीं मिला है।
विज्ञापन
बीते पांच दिन का आंकड़ा
दिन मरीजों की संख्या
वीरवार 5
शुक्रवार 3
शनिवार 6
रविवार 00
सोमवार 3
मंगलवार 4